Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कहीं देखा है यह डॉगी : फाइव स्टार होटल में करता है काम, पाता है अनमोल सैलरी

कहीं देखा है यह डॉगी : फाइव स्टार होटल में करता है काम, पाता है अनमोल सैलरी

हमारे प्रिय जंतुओं में कई हैं। जैसे- गाय, घोड़ा हाथी व तमाम किस्म के पक्षी। यदि हम मनुष्य के साथ पशु पक्षियों की वफादारी की बात करें तो इसमें कुत्ते का नाम सबसे पहले आता है। देश-विदेश  में कुत्तों की न जाने कितनी प्रजातियां हैं। मगर, कुछ खास ऐसी प्रजातियां भी हैं, ट्रेंड होकर बड़े-बड़े काम करती हैं। आज हम एक ऐसे ही कुत्ते की बात कर रहे हैं जिसकी चर्चा आजकल सोशल मीडिया में बहुत तेज गति से वायरल हो रही है। यह कुत्ता एक फाइव स्टार होटल में काम करता है और  पाता है अनमोल सैलरी।

मेहनत की बदौलत मिलता है रिजल्ट

 यही कहा जाता है कि रोजी-रोटी के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। अक्सर मोटी सैलरी के लिए लोग पूरे-पूरे दिन अपने आप को काम में झोंक देते हैं, तब जाकर मेहनत का फल मिलता है।  इंटरनेट पर ऐसे कई वीडियो और फोटोज वायरल होते रहते हैं, जिसमें जीवन के संघर्ष की कहानी दिखाई देती है। इंटरनेट की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, क्या कोई नहीं जानता। ऐसा ही कुछ हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखने के बाद शायद एक मिनट के लिए आप भी सोच में पड़ जाएं और खुद की आंखों पर यकीन  होना मुश्किल हो जाए।

बेंगलुरु का है वायरल वीडियो

इंटरनेट पर वायरल होता यह वीडियो बेंगलुरु का बताया जा रहा है। इसमें दिख रहा एक क्यूट सा डॉगी  एक 5 स्टार होटल (5 Star Hotel) में नौकरी करता है। अन्य कर्मचारियों की तरह ही अच्छी खासी तनख्वाह भी पाता है। सैलरी के रूप में उसको सबका ढेर सारा प्यार मिलता है। दरअसल, वीडियो में दिख रहे इस क्यूट से डॉगी के पास पहले न छत थी न ठिकाना, जिसे आसरा दिया बैंगलोर के एक फाइव स्टार होटल ने। इसके साथ ही इसे एक प्यारा सा नाम भी दिया,’बर्नी द ललित अशोक।’

चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर के रूप में होटल में काम करता है यह डॉगी

वीडियो में बर्नी द ललित अशोक के गले में एक आईडी कार्ड देखा जाता है। उसके मुताबिक, बर्नी द ललित अशोक को होटल ने ‘Chief Happiness Officer’ के पद पर रखा है। अन्य कर्मचारियों की तरह अब वह लॉबी की बैठकों में भाग लेता है, पेट की मालिश की मांग करता है और सभी प्यारे (cute) काम करता है। होटल के महाप्रबंधक के मुताबिक, सैलरी के रूप में सभी बर्नी द ललित अशोक को गले लगाते हैं और प्यार करते हैं।

Share this:

Latest Updates