Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अपने बच्चे को दूध पिला रही महिला पर अचानक आ  गिरी बिजली, इसके बाद…

अपने बच्चे को दूध पिला रही महिला पर अचानक आ  गिरी बिजली, इसके बाद…

Kerala news, national news, National update : केरल के कल्पराम्बु जिले में पिछले दिन एक हृदय विदारक घटना हुई है। यहां एक मां अपने 8 माह के दूधमुंहे बच्चे को स्तनपान करा रही थी। इसी दौरान उस पर अचानक आसमान से बिजली गिर गई। इस हादसे के बाद मां बुरी तरह से झुलस गई। बिजली की तेज आवाज से महिला को कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा है। वह सुनने की क्षमता खो चुकी है। इस हादसे में बच्चा ब‌िजली के झटके से दूर जा गिरा, लेकिन बच्चा अभी पूरी तरह से सुरक्षित बच गया है। दूसरी और मां का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है।

महिला खतरे से बाहर आ चुकी है

गौरतलब है क‌ि केरल के कल्पराम्बु जिले में अपने बच्चे को दूध पिला रही एक महिला बिजली की चपेट में आ गई। यह घटना सोमवार को कल्पराम्बु इलाके के एक घर में हुई। सबसे बड़ी बात यह है कि इतने बड़े हादसे में बच्चों को कुछ भी नहीं हुआ। हालांकि बच्चों की मां की हालत गंभीर बनी हुई है। उसकी गर्दन और कमर बुरी तरह से झुलस गया है। महिला को सुनाई देना भी बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि बिजली की तेज आवाज के कारण महिला के कान का पर्दा भी फट गया है। महिला की उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है। अस्पताल में डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। डॉक्टर के अनुसार महिला खतरे से बाहर आ चुकी है। 

Share this:

Latest Updates