Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पश्चिम बंगाल के संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर युवक को बेरहमी से पीटकर मार डाला, जानें कारण

पश्चिम बंगाल के संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर युवक को बेरहमी से पीटकर मार डाला, जानें कारण

Kolkata news, West Bengal news, diamond harbour, crime news : दिनदहाड़े संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर खचाखच भीड़ के बीच टिकट काउंटर के समय एक युवक की डंडे से इतना ज्यादा पिटा गया कि उसकी मौत मौके पर ही हो गई। इधर रेलवे पुलिस में हत्या के आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि प्रत्येक दिन की तरह संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री मौजूद थे। कोई टिकट कटा रहा था तो कोई अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच अचानक टिकट काउंटर के पास एक युवक आया और वहां खड़े दूसरे युवक को डंडे से पीटने लगा। 

कोई भी यात्री युवक को बचाने के लिए सामने नहीं आया 

ताजुब की बात यह है कि वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास भी नहीं किया। इसी बीच चोट लगने के कारण युवक जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल मच गया। थोड़ी देर में वहां रेलवे की पुलिस पहुंच गई। रेल पुलिस ने पिटाई करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। रेलवे पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पहचान बुलबुली के रूप में की गई है। उसका घर संतोषपुर स्टेशन के पास पदिरहाटी में ही है।स्थानीय लोगों ने बताया कि बुलबुली संतोषपुर स्टेशन के आसपास घूमता रहता था। वह स्टेशन पर आने वाले यात्रियों से पैसे मांगता था।  जब युवक ने पिटाई करने वाले युवक से पैसे की मांग कि तो दूसरा युवक बौखला गया। इस दौरान दोनों के बीच बहस हुई और मारपीट शुरू हो गई।

Share this:

Latest Updates