Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आम आदमी पार्टी ने 05 मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा, पंजाब से 08 उम्मीदवारों का एलान

आम आदमी पार्टी ने 05 मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा, पंजाब से 08 उम्मीदवारों का एलान

Chandigarh news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब से 08 उम्मीदवारों का एलान करते हुए पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पंजाब के 05 कैबिनेट मंत्रियों समेत दो विधायक शामिल है।

इस सूची में आम आदमी पार्टी ने अमृतसर से मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब लोकसभा से कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, जालंधर से मौजूदा सांसद सुशील कुमार रिंकू, फतेहगढ़ साहब से गुरप्रीत सिंह जीपी, फरीदकोट से गायक एवं अदाकार करमजीत अनमोल, बठिंडा से मंत्री गुरमीत सिंह खुड़िया, संगरूर से मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और पटियाला से मंत्री बलवीर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। इस सूची के बाद अब आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब से पांच और उम्मीदवारों की एक सूची जारी करेगी।

Share this:

Latest Updates