Chandigarh : पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आआपा) की विधायक अनमोल गगन मान ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का एलान भी किया है। अनमोल गगन मान ने अपना इस्तीफा पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह संधवां को भेजा है।
अनमोल गगन मान ने पिछले दिनों आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ भी मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके सक्रिय राजनीति से दूर होने की चर्चाएं चल रही थीं। शनिवार को इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए अनमोल ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर उन्होंने लिखा, ‘ मेरा दिल भारी है। लेकिन, मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। स्पीकर से अनुरोध है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाये। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीद पर खरा उतरेगी।’
पंजाब में आआपा विधायक अनमोल गगन मान ने दिया इस्तीफा, छोड़ी राजनीति

Share this:


