Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला के घर पहुंचे AAP विधायक, झेलना पड़ा परिजनों का विरोध, तत्काल लौटे वापस…

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला के घर पहुंचे AAP विधायक, झेलना पड़ा परिजनों का विरोध, तत्काल लौटे वापस…

Famous(मशहूर) पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली को परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा। बनावाली मूसेवाला के घर परिजनों से मिलने पहुंचे थे, जहां उनका जमकर विरोध हुआ। भारी हंगामे के बाद वह बैरंग वापस लौट गए।

बढ़ा दी गई थी सुरक्षा

आपको बता दें कि विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली का मूसेवाला के गांववालों ने जमकर विरोध किया। इसके बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा। विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए सिद्धू के घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद वहां पहुंच सकते थे, इसलिए भी सुरक्षा बढ़ाई गई थी। हालांकि, हंगामे के बाद पुलिस को वहां से हटा लिया गया है। पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी वहां पहुंचे हैं।

घटनास्थल से बरामद हुए थे 30 खोखे

पंजाब सरकार द्वारा गायक-राजनेता की सुरक्षा रद्द किए जाने के कुछ दिनों बाद अज्ञात बंदूकधारियों ने मानसा के जवारहरके गांव में मूसेवाला पर घात लगाकर हमला किया और उनकी थार कार पर गोलियों की बौछार कर दी। तत्काल घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी। एएन-94 असॉल्ट राइफल सहित कम से कम तीन हथियारों का इस्तेमाल किया गया। घटनास्थल से गोलियों के 30 खाली खोखे बरामद किए गए।

Share this:

Latest Updates