Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी AAP, कांग्रेस से…

अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी AAP, कांग्रेस से…

AAP will contest assembly elections in Delhi next year on its own, will contest from Congress…, Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा। चार सीटों पर आम आदमी पार्टी और तीन सीटों पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ा, लेकिन एक भी सीट पर सफलता नहीं मिली। दिल्ली में अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है। अब आम आदमी पार्टी ने यह निर्णय किया है कि वह अपने दम पर ही चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं करेगी। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में गठबंधन नहीं 

पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2025 की शुरुआत में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। गौरतलब है कि राय का यह बयान गुरुवार को आप द्वारा अपने विधायकों के साथ बैठक के बाद आया है।

इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना था

‘इंडिया’ गठबंधन के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि यह शुरू से ही स्पष्ट है कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना था। हमने लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में देश में कोई गठबंधन नहीं है। हम दिल्ली की जनता के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले हमने आप और कांग्रेस को चुनाव पूर्व गठबंधन बनाते हुए देखा, जिसका उद्देश्य भाजपा विरोधी वोटों के विभाजन को रोकना था। वही आप जिसने कभी कांग्रेस के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर पर सवार होकर खुद को राजधानी में एक मजबूत ताकत के रूप में स्थापित किया था।

Share this:

Latest Updates