Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आरती देवी निर्विरोध बनीं धनबाद प्रखंड प्रमुख, मनीषा उप प्रमुख, पूर्व प्रमुख मणि महतो ने निभाई किंगमेकर की भूमिका

आरती देवी निर्विरोध बनीं धनबाद प्रखंड प्रमुख, मनीषा उप प्रमुख, पूर्व प्रमुख मणि महतो ने निभाई किंगमेकर की भूमिका

धनबाद के मुनीडीह स्थित धनबाद प्रखंड कार्यालय में प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव बुधवार को निर्विरोध हो गया। इसमें आरती देवी प्रमुख एवं मनीषा सिंह उप प्रमुख निर्वाचित हुईं। अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी ने दोनों को प्रमाण पत्र देते हुए पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव में दोनों पदों के लिए एक-एक उम्मीदवार ने ही पर्चा दाखिल किया था। एक से अधिक उम्मीदवार नहीं होने के कारण दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसके पूर्व सभी 12 पंचायत समिति सदस्यों को अनुमंडल पदाधिकारी ने शपथ दिलाई। मौके पर बीडीओ ज्ञानेंद्र, सीओ शुभ्रा रानी आदि मौजूद थे। 

मनीषा सिंह भाजपा नेता राजू सिंह की पत्नी हैं 

आरती देवी समशिखरा से पंचायत समिति सदस्य हैं। उनके पुत्र मनोज कुमार महतो (मणि) पूर्व में धनबाद प्रखंड प्रमुख रह चुके हैं। अपनी मां की जीत में मणि महतो ने ही किंगमेकर की भूमिका निभाई। वे अपने समर्थक नौ पंचायत समिति सदस्यों को लेकर तारापीठ चले गए थे। सभी को बुधवार को वोटिंग के समय ही धनबाद लाया गया। इस कारण किसी अन्य दावेदार को लाबिंग करने का मौका नहीं मिला। वहीं उप प्रमुख बनीं मनीषा सिंह अरलगड़िया पंचायत से रिकार्ड मतों से पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुईं हैं। मनीषा सिंह ठेकेदार व भाजपा नेता राजू सिंह की पत्नी हैं। निर्विरोध प्रमुख एवं उप प्रमुख चुने जाने पर बड़ी संख्या में लोग प्रखंड कार्यालय पहुंचे और आरती देवी एवं मनीषा सिंह को बधाई दी। बधाई देने वालों में डा. भक्ति सिंह, शब्दर अंसारी, संतोष मिश्रा, सुभाष चौधरी, मंगल रवानी, मनबोध सिंह, सतेंद्र चौरसिया, नृत्यानन्द वर्णवाल, सरूण दुबे, दिवाकर महतो, डबलू अंसारी, राजू अंसारी, अंगद सिंह, शुभम सिंह, मनोज बजरंगी, सुखलाल महतो, सृष्टिधर महतो, सुरेश महतो, अंबिका प्रसाद महतो, बादल मंडल, विंद्र महतो आदि शामिल हैं।

Share this:

Latest Updates