Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद की आस्था सिंह को मिला हिंदू कॉलेज दिल्ली में दाखिला लेने का आमंत्रण

धनबाद की आस्था सिंह को मिला हिंदू कॉलेज दिल्ली में दाखिला लेने का आमंत्रण

Dhanbad news : देश के टॉप महिला कॉलेज में शुमार मिरांडा हाउस दिल्ली में अध्यनरत धनबाद की बेटी आस्था सिंह ने अपनी कुशाग्र बुद्धि का एक और उदाहरण प्रस्तुत किया है। आस्था ने स्नातक प्रथम वर्ष में 97% अंक लाकर मिरांडा हाउस में सर्वश्रेष्ठ छात्रा होने का गौरव प्राप्त किया है। इस बाबत मिरांडा कॉलेज ने इस उपलब्धि का प्रमाण पत्र देकर आस्था सिंह को सम्मानित किया है। आस्था के प्रदर्शन को देखते हुए हिंदू कॉलेज दिल्ली ने उन्हें अपने कॉलेज में दाखिला लेने का ऑफर दिया है। अखिल भारतीय रैंकिंग (एनआईआरएफ) के अनुसार हिंदू कॉलेज भारत का सर्वश्रेष्ठ कॉलेज है।

यहां नामांकन होना गौरव की बात

जानकारों की मानें तो मिरांडा हाउस दिल्ली को छात्राओं के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ कॉलेज माना जाता है। इस महिला कॉलेज में स्नातक के पहले सेमेस्टर में 95% या इससे ज्यादा अंक लाने वाली छात्राओं को हिंदू कॉलेज दिल्ली में पढ़ने का स्वत: ही बुलावा आ जाता है। इसी आधार पर हिंदू कॉलेज दिल्ली ने आस्था सिंह को अपने कॉलेज में आगे की पढ़ाई करने का ऑफर दिया है। यहां यह बात बतानी जरूरी है कि हिंदू कॉलेज में को एजुकेशन है। यहां छात्र और छात्राएं एक साथ पढ़ते हैं। इस कैटेगरी में हिंदू कॉलेज दिल्ली देश का सर्वश्रेष्ठ कॉलेज है। यहां नामांकन होना किसी भी विद्यार्थी के लिए गौरव की बात होती है।

धनबाद और आरा निवासी हैं आस्था के माता-पिता

आस्था सिंह के बारे में आपको बता दें कि वह धनबाद के कार्मल स्कूल की स्टूडेंट रही हैं। बचपन से ही वह पढ़ाई में उत्कृष्ट रही हैं। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। उनके पिता का नाम देवेंद्र सिंह और माता का नाम अमृता सिंह है। देवेंद्र सिंह धनबाद के झाड़ूडीह निवासी हैं। वैसे देवेंद्र सिंह का पैतृक गांव बिहार के भोजपुर (आरा)  जिला अंतर्गत बागमझौंवा है।

Share this:

Latest Updates