Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

घिनौना करतूत : जयपुर की हिंदू युवती से दिल्ली में नदीम ने किया जबरन निकाह, इसके बाद खुद और पांच अन्य दोस्तों संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म 

घिनौना करतूत : जयपुर की हिंदू युवती से दिल्ली में नदीम ने किया जबरन निकाह, इसके बाद खुद और पांच अन्य दोस्तों संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म 

New Delhi- Jaipur news : जयपुर की एक हिंदू युवती से दिल्ली में मुस्लिम युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती का ही एक दोस्त उसे दिल्ली ले गया। युवती के स्वजन का आरोप है कि वहां नशीला पेय पदार्थ पिलाकर पहले उससे निकाह किया गया और फिर बेहोशी की हालत में ही उससे दुष्कर्म किया गया। साथ ही साथ अश्लील वीडियो भी बनाया। जबरदस्ती निकाह करने वाले युवक ने अपने साथियों से भी खुद की मौजूदगी में युवती का दुष्कर्म करवाया। इस मामले को लेकर जयपुर पहुंचकर युवती ने मंगलवार को झोटवाड़ा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 

नौकरी दिलाने का झांसा देकर नदीम ले गया था दिल्ली

मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना को लेकर19 वर्षीय युवती ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें उसने कहा है कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। उसका परिचय दो साल पहले पास में ही रहने वाले मोहम्मद नदीम खान से हुआ था। नदीम ने उसे झांसा देकर दिल्ली की एक बड़ी कंपनी में नौकरी दिलाने की बात कही। पिछले दो अगस्त को सुबह करीब चार बजे नदीम उसे बहला-फुसलाकर घर से अजमेर भगा ले गया। वहां एक दिन रखने के बाद उसे दिल्ली ले गया। दिल्ली में नदीम ने उससे जबरन निकाह किया । 

नदीम की मौजूदगी में उसके पांच दोस्तों ने किया दुष्कर्म 

जब उसने विरोध किया तो नदीम ने उसे धमकाया और कहा कि अब हमारा निकाह हो गया है। अब तेरी भलाई इसी में है कि मेरे संग रह। नहीं तो तेरे माता-पिता की हत्या करवा दूंगा। दिल्ली में नदीम ने उसे कमरे में बंद दिया था। इस कारण वह अपने घरवालों से संपर्क नहीं कर सकी। नदीम की मौजूदगी में उसके साथियों फुरकान, मोहसीन, नजाकत, दानिश और नसीम ने भी उससे दुष्कर्म किया। इस बीच मौका पाकर वह दिल्ली से जयपुर भाग गयी। वहां पहुंचने के बाद झोटवाड़ा पुलिस थाने पहुंची और अपनी आपबीती बताई। बता दें कि युवती के परिजनों ने पहले ही उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। 

Share this:

Latest Updates