Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राष्ट्रीय लोक अदालत में लगभग 83 हजार वादों का निकाला गया समाधान, पीड़ितों को मिला न्याय

राष्ट्रीय लोक अदालत में लगभग 83 हजार वादों का निकाला गया समाधान, पीड़ितों को मिला न्याय

Ranchi news, Jharkhand news : झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यपालक अध्यक्ष के निर्देश पर व्यववहार न्यायालय रांची मे को राष्ट्रीय लोक अदालत का उदघाटन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उदघाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, श्री रशिकेष कुमार, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, संजीता श्रीवास्तव, पी.ओ.,एम.ए.सी.टी., श्री मनिष, सचिव, डालसा, श्री राकेश रंजन, अध्यक्ष, आर.डी.बी.ए, रांची, श्री सम्भू प्रसाद अग्रवाल, सचिव, आर.डी.बी.ए., रांची संजय विद्रोही, न्यायिक पदाधिकारी, मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता, पीएलवी एवं अन्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।

माननीय न्यायाधीश ने किया निरीक्षण

राष्ट्रीय लोक अदलात के आयोजन के दौरान ही माननीय न्यायाधीश एस. चंद्रशेखर, जज, झारखण्ड उच्च न्यायालय व कार्यकारी अध्यक्ष, झालसा रांची, माननीय न्यायाधीश राजेश कुमार, जज, झारखण्ड उच्च न्यायालय एवं न्यायाधीश गौतम कुमार चौधरी, जज, झारखण्ड उच्च न्यायालय राष्ट्रीय लोक अदालत की गतिविधियों को देखने के लिए आये एवं निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिये। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए न्यायिक दण्डाधिकारियों के लिए 23 बेंच एवं कार्यपालक दण्डाधिकारियों के लिए 19 बेंच का गठन किया गया था। आज आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 83 हजार से अधिक वादों का निष्पादन किया गया एवं 7.5 करोड़ से अधिक रूपयों की समझौता राशि की वसूली विभिन्न वादों में किया गया, जिसमें प्रीलिटिगेशन एवं लिटिगेशन के वादों का निष्पादन सम्मिलित है। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के लिए पूर्व से 6 लाख से अधिक बेनिफिशियरिस को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ दिलाया गया। इस दौरान लगभग 125 करोड़ रूपए से अधिक की राशि लाभुकों के बीच बांटी गई।

Share this:

Latest Updates