Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Absolute Devotion : श्रीकृष्ण ने किया प्रेरित और 21 घंटे में लिख दी 30 हजार शब्दों की कविता, बन गया रिकॉर्ड

Absolute Devotion : श्रीकृष्ण ने किया प्रेरित और 21 घंटे में लिख दी 30 हजार शब्दों की कविता, बन गया रिकॉर्ड

Devotion & Faith Can Make Any One Creative, Ria Made Record In This Context : आध्यात्मिक प्रेरणा की शक्ति अपार होती है। आस्था, अनुराग और भक्ति में वह शक्ति है, जो कभी भी कुछ भी अनमोल कर सकती है। ऐसा ही एक उदाहरण अजमेर से सामने आया है। यहां की रहनी वालीं रिया राघानी ने अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है। 

श्री कृष्ण से आध्यात्मिक जुड़ाव के बारे में लिखी कविता

रिया ने वृंदावन के राधाकुंड में लगातार 21 घंटे बैठ कर भगवान कृष्ण से अपने आध्यात्मिक जुड़ाव के बारे में 30,000 शब्दों की कविता लिख कर एक अनोखा रिकॉर्ड क़ायम कर दिया है। उनकी इस कविता को अब अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। अब यह कविता लंदन के हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज में हो गई है। सोशल मीडिया पर इनके वीडियो को भी देखे जा सकते हैं।

पूरा श्रेय भगवान श्री कृष्णा और राधा को

रिया अपने इस कार्य का पूरा श्रेय भगवन श्री कृष्ण और राधा रानी को देती हैं। वो कहती हैं, यह कविता लिखते समय मुझे शक्ति भगवान से प्राप्त हुई। जब वो कविता लिख रहीं थी तो कुछ यूं महसूस कर रही थीं।

‘कुछ महसूस किया वो कुछ ऐसा था, उस शाम में कोई जादू  था। 

राधा-रानी और श्याम प्यारे की किरपा का पहरा आजू-बाज़ू था।

हाथ में क़लम, दिल में राधा, दिमाग़ पर कृष्णा का क़ाबू था।’ रिया का कहना है, इतने शब्दों को पिरोना सच में उनके लिए आसान नहीं था, वो शाम उनके श्याम की थी, जब वह लिख रही थीं, उन्हें ऐसा लग रहा था कि भगवान श्री कृष्ण उनके पास हैं।

Share this:

Latest Updates