Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अभाविप की दो दिवसीय केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ

अभाविप की दो दिवसीय केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ

शैक्षिक परिदृश्य पर देश-विदेश के प्रतिनिधि करेंगे मंथन 

Ranchi News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की केन्द्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक गिरिडीह जिले के मधुबन, पारसनाथ में शनिवार को शुरू होगी, जो 4 अगस्त  2024 (रविवार) तक चलेगी।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इस दो-दिवसीय केन्द्रीय कार्यसमिति बैठक में अभाविप राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही, राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकांत, एस. बालकृष्ण, गोविंद नायक समेत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य तथा अभाविप के आयाम, कार्य, गतिविधि, कार्य विभाग के राष्ट्रीय प्रमुख तथा संयोजक के साथ-साथ मित्र राष्ट्र नेपाल के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। बैठक का शुभारंभ शनिवार 3 अगस्त को प्रातः 9:30 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा, जो रविवार 4 अगस्त शाम तक चलेगा। झारखंड के तीर्थ क्षेत्र मधुबन, पारसनाथ में आयोजित हो रहा है।

संगठन और शैक्षिक परिदृश्य पत्र होगा गहन मंथन

बैठक के कई मायनों में महत्वपूर्ण होगी। बैठक में  विद्यार्थी परिषद की पिछली गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी योजनाओं का निर्धारण होगा। विद्यार्थी परिषद की इस केन्द्रीय कार्यसमिति बैठक में संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण निर्णय होंगे।बैठक में शिक्षा, समाज, वर्तमान परिदृश्य आदि विभिन्न विषयों सहित संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के उपरांत आगामी दिशा-योजना निर्धारित होगी तथा अभाविप के पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों के वृत्त तथा अनुभव पर चर्चा होगी । इस  दो दिवसीय  बैठक में विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में हो रहे परिवर्तन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन की स्थिति, अभाविप की संगठनात्मक गतिविधियों पर संवाद के साथ शिक्षा क्षेत्र में हो रहे बदलावों, देशभर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में 2024 में आयोजित होने के लिए प्रस्तावित छात्रसंघ चुनावों समेत, परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के उपायआदि अन्य प्रमुख बिंदुओं पर भी विचार विमर्श कर संगठनात्मक दिशा तय होगी।

विद्यार्थियों तथा समाज से जुड़े मुद्दों पर होगा सकारात्मक संवाद

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि अभाविप की श्रीपारसनाथ केन्द्रीय कार्यसमिति बैठक देश के विद्यार्थियों तथा समाज से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक संवाद द्वारा अभाविप के आगामी अभियानों की दिशा तय करेगी।

Share this:

Latest Updates