Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रशासनिक पदाधिकारी को एसीबी ने घूस लेते किया गिरफ्तार

नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रशासनिक पदाधिकारी को एसीबी ने घूस लेते किया गिरफ्तार

Latehar news : नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रशासनिक पदाधिकारी को एसीबी की टीम ने घूस लेते गिरफ्तार किया है। पलामू प्रमंडल की एसीबी की टीम ने गुरुवार की सुबह स्कूल के प्रशासनिक पदाधिकारी रोशन कुमार बख्शी को 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार किया है। एटीसीबी की टीम रोशन कुमार बख्शी को अपने साथ लेकर पलामू लेकर चली गयी। वहां उनसे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने सप्लायर से बिल निकासी के लिए 50 हजार की घूस मांगी थी। इसके बाद उसने इसकी शिकायत एसीबी से की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी पलामू प्रमंडल के एसपी अंजनी अंजन ने मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन में घूस मांगी जाने की बात सही पायी गयी। इसके बाद एसीबी की टीम ने प्रशासनिक पदाधिकारी को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। एटीसीबी की टीम उन्हें अपने साथ लेकर पलामू लेकर चली गयी। वहां उनसे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Share this:

Latest Updates