Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

एसीबी ने 6500 रुपए रिश्वत लेते दो कर्मियों को किया गिरफ्तार

एसीबी ने 6500 रुपए रिश्वत लेते दो कर्मियों को किया गिरफ्तार

Dhanbad News : धनबाद के पुराना डीसी ऑफिस में संचालित जिला अभिलेखागार यानि रिकॉर्ड रूम में प्रधान सहायक (बड़ा बाबू ) के पद पर पदस्थापित संजय कुमार एवं उनके सहकर्मी सोमनाथ चटर्जी को शुक्रवार को एसीबी की टीम ने 6500 रु. रिश्वत लेते धर दबोचा । दोनों की गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम ने भिस्तीपाड़ा स्थित देवालय अपार्टमेंट में आरोपी संजय कुमार के फ्लैट में भी दबिश दी। हालांकि टीम को उनके घर से कुछ हाथ नहीं लगा। एसीबी डीएसपी जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि दस्तावेज निकालने के नामपर रिश्वत मांगी जा रही थी।शिकायतकर्ता धैया निवासी मनोहर महतो ने पिछले 20 तारीख को एसीबी में इसकी शिकायत की थी।टुंडी क्षेत्र में उनकी एक जमीन है जिस सिलसिले में दस्तावेज निकालने को लेकर मनोहर से रिश्वत की मांग की जा रही थी।शिकायत का सत्यापन कर टीम ने कार्यालय में दबिश देकर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इसी साल धनबाद रिकॉर्ड रूम से ही एक लिपिक शुवेंन्दु को भी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि इस साल का यह एसीबी का 11वां ट्रेप है।

Share this:

Latest Updates