Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Accident : देखते ही देखते बांस लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी तेज रफ्तार बोलेरो, 3 महिलाओं सहित 5 की गई जान

Accident : देखते ही देखते बांस लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी तेज रफ्तार बोलेरो, 3 महिलाओं सहित 5 की गई जान

UP Update News, Azamgarh, Road Accident, 5 Died : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में 30 अप्रैल को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण रोड एक्सीडेंट की खबर मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देखते ही देखते बांस से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो जा घुसी। हादसे में 3 महिलाओं समेत 5 लोगों की जान चली गई। हादसे में घायल एक महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को उठाकर अस्तपताल पहुंचाया। मृतकों में पति-पत्नी हैं। बाकी उनके रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

लखनऊ से गाजीपुर जा रहे थे बोलेरो सवार

पुलिस के अनुसार, बोलेरो सवार लोग लखनऊ से अपने घर गाजीपुर जा रहा थे। इसी दौरान अहरौला थाना इलाके के खदारामपुर गांव के पास यह हादसा हो गया। बोलेरो की रफ्तार बेहद तेज थी, पीछे से बोलेरो ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि पूरी बोलेरो ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे घुस गई। बोलेरो की छत उखड़कर दूर जाकर गिरी। बताया जा रहा है कि बोलेरो में बैठे कई लोगों के सीने में बांस जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। 

Share this:

Latest Updates