Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Accident : देखते ही देखते छत पर जा गिरा वायु सेना का MIG 21 फाइटर विमान,3 महिलाओं की गई जान,पायलट..

Accident : देखते ही देखते छत पर जा गिरा वायु सेना का MIG 21 फाइटर विमान,3 महिलाओं की गई जान,पायलट..

Rajasthan Update News, Hanuman Garh, Mig 22 Fighter Jet Crashed : सोमवार को राजस्थान के हनुमानगढ़ में मिग-21 फाइटर जेट क्रैश हो गया। फाइटर जेट बहलोल नगर इलाके में देखते ही देखते एक घर पर जा गिरा। इस घर में रहने वाली 3 महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पायलट सुरक्षित है। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए हैं। मृतकों में  बशोकौर (45), बंतो (60) और लीला देवी (55) शामिल हैं। पायलट राहुल अरोड़ा (25) ने पैराशूट से कूदकर अपनी जान बचाई। उन्हें सूरतगढ़ भेजा गया है।

हादसे की जांच शुरू

एयरफोर्स ने कहा, “मिग-21 ट्रेनिंग उड़ान पर था। उड़ान के दौरान पायलट को इमरजेंसी सिचुएशन का पता चला, उसने एयरक्राफ्ट को संभालने की कोशिश की। जब वह ऐसा नहीं कर पाया, तो उसने विमान से इजेक्ट करने का फैसला किया। सूरतगढ़ एयरबेस से करीब 25 किलोमीटर दूर पायलट मिला। उसे मामूली चोटें आई हैं। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।”

Share this:

Latest Updates