Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Accident : …और अचानक गिर गया बन रहे मकान का लिंटर, दबकर 4 लोग…

Accident : …और अचानक गिर गया बन रहे मकान का लिंटर, दबकर 4 लोग…

UP Update News, Bulandshahr, A Part Of Roof Suddenly Collapsed, 4 People Died, 2 Injured : बुधवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां एक बन रहे मकान का लिंटर अचानक गिर गया।  इसके मलबे में दबकर 4 लोगों की जान चली गई। दो लोगों के शवों को निकाल लिया गया है, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। 

सूचना प्राप्त होते ही सीओ समेत अन्य अधिकारियों की कई टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं।

दूसरी मंजिल पर कल ही डाला गया था लिंटर

स्याना के क्षेत्राधिकारी भास्कर ने बताया कि नरसेना थाना क्षेत्र मवई में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से चार लोगों की दब कर मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। पड़ोसियों के अनुसार मलबे में परिवार के कई सदस्य दब गए। मकान की दूसरी मंजिल पर मंगलवार को ही लिंटर डाला गया था। परिवार के सदस्य ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे। इसी दौरान छत का लिंटर गिर गया।

Share this:

Latest Updates