Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Accident : चलते-चलते पलट गया श्रमिकों से भरा क्रूजर वाहन, 7 की गई जान, एक जख्मी

Accident : चलते-चलते पलट गया श्रमिकों से भरा क्रूजर वाहन, 7 की गई जान, एक जख्मी

Jammu Kashmir Update News, Kishtwar, Road Accident, 7 People Died : जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बुधवार को भीषण सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आई है। हादसे में 7 लोगों की जान चली गई है और एक गंभीर रूप से घायल है। मिली जानकारी के मुताबिक, डंगदुरु पावर प्रोजेक्ट (दचान क्षेत्र) में एक क्रूजर वाहन चलते-चलते पलट गया। ये वाहन परियोजना के श्रमिकों को ले जा रहा था। बचाव अभियान जारी है। घटना पर डीसी किश्तवाड़ का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘किश्तवाड़ में पाकल दुल परियोजना का एक क्रूजर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 10 लोग सवार थे, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।’

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जिला डीसी से की बात

घटना पर केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘अभी-अभी डीसी किश्तवाड़ डॉ. देवांश यादव से डांगदुरु बांध स्थल पर हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे के बारे में बात की। घटना में 7 लोगों की मौत और 1 गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल को आवश्यकता के अनुसार जिला अस्पताल किश्तवाड़ या जीएमसी डोडा में स्थानांतरित किया जा रहा है। जरूरत के मुताबिक हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।’

Share this:

Latest Updates