Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

खेल में हादसा : एयर पिस्टल चलाने के दौरान राष्ट्रीय निशानेबाज का बायां अंगूठा उड़ा

खेल में हादसा : एयर पिस्टल चलाने के दौरान राष्ट्रीय निशानेबाज का बायां अंगूठा उड़ा

National shooter’s left thumb blown off while firing air pistol, Top National news, National update, New Delhi news, latest National Hindi news, National shooter : एयर पिस्टल चलाने पर राष्ट्रीय स्तर के एक निशानेबाज का प्रशिक्षण के दौरान बायें हाथ का अगूंठा उड़ गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह निशानेबाज वायुसेना के कॉर्पोरल का प्रशिक्षण लेने के दौरान एयर पिस्टल फटने से अपना बायां अंगूठा गंवा बैठे। भारतीय सेना के आर एंड आर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। यह घटना कर्णी सिंह रेंज में शनिवार शाम की बताई जा रही है जहां राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए नियमित प्रशिक्षण चल रहा है। गौरतलब है कि पुष्पेंद्र कुमार जब 10एम एयर पिस्टल सिलेंडर में हवा भर रहे थे, वह फट गया। इस कारण उन्होंने अपना बायां अंगूठा खो दिया। यूपी के बागपत के रहने वाले कुमार राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं। 

Share this:

Latest Updates