Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Accident : फैक्ट्री की चारदीवारी से दबकर तीन मिस्त्री व मजदूर की मौत

Accident : फैक्ट्री की चारदीवारी से दबकर तीन मिस्त्री व मजदूर की मौत

Jharkhand Giridih मुफस्सिल थाना के मोहनपुर-श्रीरामपुर रोड स्थित एक नव निर्माणाधीन कूट फैक्ट्री में सोमवार अपराह्न साढ़े तीन बजे हुए हादसे में तीन मिस्त्री व मजदूर की जान चली गई। दीवार गिरने से दबकर तीनों की मौत हुई। मृतक में अबांटांड़ निवासी राजमिस्त्री नजरूल, श्रीरामपुर निवासी शाहबुद्दीन व गंगापुर निवासी नाबालिग मजदूर बबीता कुमारी शामिल है। घटना के बाद फैक्ट्री का गेट बंद कर दिया गया है। पुलिस वहां पहुंच चुकी है। बाहर लोगों की भीड़ है।

फैक्ट्री का मालिक धनबाद निवासी है।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फैक्ट्री धनबाद निवासी मनीष स्याल व अन्य का है। वहां कई दिनों से चारदीवारी का काम चल रहा था। सोमवार को भी पुरानी चारदीवारी के अंदर भी नई चारदीवारी दी जा रही थी। दोनों दीवार के बीच खाली जगह पर जेसीबी से डस्ट डाला जा रहा था ताकि समतल हो सके। अंदर की चारदीवारी में जोड़ाई का काम मिस्त्री व मजदूर कर रहे थे। महिला कर्मी भी काम में लगी थी। इसी क्रम में दोपहर बाद मिट्टी डालने के क्रम में जेसीबी से धक्का दीवार पर लगा तो वह भरभरा कर काम कर रहे मिस्त्री व मजदूरों पर गिर पड़ी। इसी में दबकर दो महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।


जख्मी अवस्था में सबों को यहां नवजीवन अस्पताल लाया गया तो नजरूल, शाहबुद्दीन व बबीता को मृत घोषित कर दिया गया। चौथा महिला मजदूर शीला देवी गंभीर रूप से जख्मी है। उसका इलाज नवजीवन में चल रहा था। शीला गंगापुर की रहने वाली है। सभी मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ही थे। पुलिस इंस्पेक्टर विनय राम फैक्ट्री संचालकों से पूछताछ कर रहे है।

Share this:

Latest Updates