Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

LEARN FOR LIFE :  दुनिया के महान चिंतक आचार्य चाणक्य से आज यह सीखें, सफल होना है तो समझें समय..

LEARN FOR LIFE :  दुनिया के महान चिंतक आचार्य चाणक्य से आज यह सीखें, सफल होना है तो समझें समय..

Chanakya Niti : दुनिया के महान चिंतकों में एक आचार्य चाणक्य की बातें मनुष्य को जीवन में लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करती हैं। यही वजह है कि आज भी लोग चाणक्य नीति का अध्ययन करते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है। यदि इन बातों को ध्यान में रखा जाए तो व्यक्ति समस्याओं से तो बच ही सकता है, साथ ही एक संतुष्ट और सफल जीवन भी व्यतीत कर सकता है।

एक-एक पल का समझें महत्व

चाणक्य नीति के अनुसार, जो लोग जीवन में सफलता हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए एक-एक पल कीमती है। व्यक्ति को समय व्यर्थ नहीं करना करना चाहिए। जो लोग जीवन में समय की अहमियत नहीं जानते हैं, वे कभी अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाते हैं। 

सुबह जल्दी उठने का लाभ 

चाणक्य नीति कहती है कि देर तक सोना सेहत के लिए अच्छा नहीं है। सूरज निकलने से पहले जो लोग बिस्तर का त्याग कर देते हैं, वे दिनभर के कार्यों को आसानी से पूरा कर लेते हैं। सुबह जल्द उठने से आलस पास नहीं आता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार जल्द सोना और जल्द जागना मनुष्य के लिए हितकारी है।

पौष्टिक आहार का महत्व 

चाणक्य नीति कहती है कि व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सदैव गंभीर रहना चाहिए। जो लोग सेहत के प्रति लापरवाह होते हैं, उन्हें रोग घेरे रहते हैं। रोग से दूर रहना है तो पौष्टिक आहार अवश्य लेना चाहिए। पौष्टिक आहार लेने से ऊर्जा बनी रहती है जो पूरे दिन के कार्यों को करने के लिए आवश्यक है।

वाणी की मधुरता

चाणक्य नीति कहती है कि जिस व्यक्ति की वाणी मधुर होती है, वो जल्द सफलता प्राप्त करता है। मधुर वाणी सभी को प्रिय है। मधुर वाणी बोलकर व्यक्ति बडे़ से बड़ा कार्य भी बहुत ही आसानी से करा लेता है।

विनम्रता का कभी त्याग न करें

चाणक्य नीति कहती है कि विनम्रता एक ऐसा गुण है,जो सभी को अच्छा लगता है। विनम्र व्यक्ति सभी जगहों पर सम्मान प्राप्त करता है।

अनुशासन का पालन करें

चाणक्य नीति कहती है कि अनुशासन की भावना व्यक्ति को कार्यों में सफलता प्रदान कराती है। अनुशासन से समय का महत्व ज्ञात होता है।जिसका जीवन अनुशासित है, उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। ऐसे लोग कठिन लक्ष्य को भी आसानी से पा लेते हैं।

नयी बातों के साथ कल पुन: आप से होंगे रूबरू।

Share this:

Latest Updates