Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Achievement : झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज की ननद का कमाल, एमडी परीक्षा में हासिल किया गोल्ड मेडल

Achievement : झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज की ननद का कमाल, एमडी परीक्षा में हासिल किया गोल्ड मेडल

Dhanbad news Pune news, gold medal in MD exam : धनबाद की चिकित्सक बेटी ने महाराष्ट्र के पुणे में लाजवाब प्रदर्शन किया है। यह खुशी धनबाद के जाने-माने घराने रघुकुल परिवार से आई है। झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह की ननद, हर्ष सिंह और आदर्श सिंह की बहन पल्लवी सिंह ने भारती विद्यापीठ, पुणे (महाराष्ट्र) में एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) की परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करके गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।  डॉ पल्लवी को भारती विद्यापीठ पुणे द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में पद्मश्री प्रोफेसर कृष्णा एन गणेश द्वारा गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया है।

दिवंगत संजय सिंह की बेटी हैं डॉक्टर पल्लवी

दिवंगत कोयला व्यवसायी संजय सिंह और पुष्पा सिंह की बेटी डॉ. पल्लवी ने पुणे स्थित भारती विद्यापीठ से डर्मेटोलॉजी, वेनेरोलॉजी और लेप्रोसी में एमडी की उपाधि हासिल की है। उन्होंने अपनी फाइनल परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया। वह गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त करने में सफल रहीं। डॉ. पल्लवी ने अपनी मेडिकल की पढ़ाई मणिपाल मेडिकल कॉलेज से की थी। इससे पहले उन्होंने धनबाद के कार्मेल स्कूल से 12वीं और 10वीं की परीक्षा पास की थी।

परिवार को गर्व है इस उपलब्धि पर : पूर्णिमा नीरज

सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए भारती विद्यापीठ पुणे ने दीक्षान्त समारोह आयोजित किया था, जहां डॉ. पल्लवी को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इस अद्वितीय संयोग के दौरान डॉ. पल्लवी के परिवारजन उपस्थित थे। झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, डॉ. पल्लवी की मां पुष्पा सिंह, मौसी सरोजिनी सिंह, अभिषेक सिंह, हर्ष सिंह, आदर्श सिंह और अन्य पारिवारिक सदस्य सम्मान समारोह में मौजूद थे। झरिया विधायक ने खुशी से कहा, “पूरा परिवार इस सफलता पर गर्व कर रहा है। एमडी के बाद डॉ. पल्लवी पूरी तरह से अपने अभ्यास को जारी रखेंगी और समाज की सेवा करेंगी। अपनी अद्वितीय सफलता पर खुश होते हुए डॉ. पल्लवी ने कहा, “ईश्वरीय कृपा, परिवार का सहयोग, गुरुजनों और परिवारजनों का आशीर्वाद, और कठिन मेहनत से हमें यह लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

Share this:

Latest Updates