Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Action : चतरा में दो उग्रवादियों समेत चार अपराधियों पर लगाया गया CCA, डीसी ने अपने आदेश में कहा…

Action : चतरा में दो उग्रवादियों समेत चार अपराधियों पर लगाया गया CCA, डीसी ने अपने आदेश में कहा…

Jharkhand Update News,Chatra, CCA : पुलिस प्रशासन ने सख्त एक्शन लेते हुए दो उग्रवादियों समेत चार अपराधियों के खिलाफ क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) लागू कर दिया है। जिनपर सीसीए लगाया गया है, उनमें टीपीसी उग्रवादी आदेश गंझू, जेपीसी उग्रवादी जय तारकेश्वर गंझू, अमन साहू गिरोह का अपराधी आशीष साव और अफीम तस्कर लल्लू साव शामिल हैं।

डीसी ने सरकार से किया था अनुरोध

झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम 2002 (अंगीकृत) की धारा-12(2) के तहत चारों को निरुद्ध रखने का आदेश दिया गया है। चतरा डीसी ने आदेश जारी कर कहा है कि भविष्य में इनके जेल से बाहर आने पर शांति भंग होने की आशंका है। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए डीसी ने सरकार से अनुरोध किया था।

3 महीने तक शक्ति प्रयोग का पावर

गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर चतरा डीसी को उक्त अधिनियम की धारा के अधीन शक्ति प्रयोग के लिए अगले तीन महीने तक का पावर दिया है। अपराधकर्मियों के खिलाफ जिले के एसपी और पुलिस विभाग की ओर से जारी आंकड़ों पर के आधार डीसी ने आदेश जारी किया है।

Share this:

Latest Updates