Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Action: ईडी ने उद्योगपति राज कुंद्रा व फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की 97.79 करोड़ की सम्पत्ति जब्त की

Action: ईडी ने उद्योगपति राज कुंद्रा व फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की 97.79 करोड़ की सम्पत्ति जब्त की

Big action: ED seizes property worth Rs 97.79 crore of industrialist Raj Kundra and film actress Shilpa Shetty, Mumbai news, Maharashtra news, ED action, Raj Kundra, Shilpa Shetty : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार को उद्योगपति राज कुंद्रा और उनकी पत्नी फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की 97.79 करोड़ की सम्पत्ति जब्त कर ली है। इन सम्पत्तियों में शिल्पा के नाम पर जुहू स्थित फ्लैट, राज कुंद्रा के नाम पर पुणे स्थित बंगला और इक्विटी शेयर आदि शामिल हैं। ईडी की टीम मामले की छानबीन कर रही है।

कार्रवाई पीएमएलए 2002 के प्रावधान के तहत की गयी

ईडी सूत्रों के अनुसार शिल्पा शेट्टी के पति रिपुसूदन कुंद्रा उर्फ राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ रुपये की अचल व चल सम्पत्ति को अस्थायी रूप से जब्त किया है। यह कार्रवाई पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के तहत की गयी है। कार्रवाई से फिल्म जगत में खलबली मच गयी है। हालांकि, अभी तक इस मामले में शिल्पा शेट्टी अथवा राज कुंद्रा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने पॉर्न फिल्म बनाने के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी राज-शिल्पा दम्पति के विरुद्ध धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए एक्ट) के तहत छानबीन कर रही है।

Share this:

Latest Updates