Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Action :  सचिवालय घेरने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं पर लाठीचार्ज, MP संजय सेठ जख्मी, कई बीजेपी सांसद-विधायक हिरासत में… 

Action :  सचिवालय घेरने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं पर लाठीचार्ज, MP संजय सेठ जख्मी, कई बीजेपी सांसद-विधायक हिरासत में… 

Jharkhand Update News, Ranchi, BJP, Lathicharge Year Ga : मंगलवार को बीजेपी के सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान राजधानी रांची में धुर्वा गोल चक्कर के पास पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग कार्यकर्ताओं और नेताओं ने तोड़ दी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। पार्टी विधायक समीर उरांव को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के लाठीचार्ज के दौरान रांची के सांसद संजय सेठ और एक पत्रकार के भी घायल होने की खबर आ रही है।

सचिवालय के अंदर जाने का प्रयास

 पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आंसू गैस के गोले और वॉटर कैनन भी छोड़ा। पुलिस के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़ झारखंड सचिवालय के अंदर जाना का प्रयास कर रहे हैं।

सचिवालय परिसर में पहुंचने की बात

 इधर यह भी खबर आ रही है भाजपा के सभी सांसद, विधायक और कार्यकर्ताओं का हुजूम सचिवालय की ओर बढ़ रहा है। ये बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद सचिवालय परिसर में पहुंच गए हैं। उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। सासंद सुनील सिंह और विधायक बिरंची नारायण और महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर को भी हिरासत में लिया गया है। 

Share this:

Latest Updates