Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Action On : रांची के आर्मी लैंड घोटाला मामले में ED ने IAS छवि रंजन के 5 करीबियों को भेजा समन, इस दिन …

Action On : रांची के आर्मी लैंड घोटाला मामले में ED ने IAS छवि रंजन के 5 करीबियों को भेजा समन, इस दिन …

Jharkhand Update News,Ranchi, EF Summons 5 In Land Scam: एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आर्मी लैंड घोटाला मामले में आईएएस छवि रंजन के पांच करीबियों को पूछताछ के लिए समन भेजा है। इनमें जमशेदपुर के रवि सिंह भाटिया, श्याम सिंह भाटिया, रांची के शेखर कुशवाहा, प्रियरंजन सहाय और विपिन कुमार सिंह शामिल हैं। तीन मई को इन पांचों को पीएमएलए के तहत बयान दर्ज कराने के लिए ईडी के रांची जोनल ऑफिस में बुलाया गया है। जान लें कि ईडी ने इसी मामले में एक मई को रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन, दो मई को कोलकाता के एडिशनल रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस त्रिदीप मिश्रा को भी तलब किया है। 

2 दिन पहले हुई थी छापेमारी

गौरतलब है कि ईडी ने जमशेदपुर के रवि सिंह भाटिया, श्याम सिंह भाटिया, रांची के शेखर कुशवाहा, प्रियरंजन सहाय और विपिन कुमार सिंह के ठिकाने पर बुधवार को रेड डाली थी। बताया जाता है कि इस दौरान ईडी ने जमीन से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किए थे।

Share this:

Latest Updates