Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Action : IPL के 4 सट्टेबाजों को पुलिस ने इस तरह दबोचा, 4.50 लाख रुपए…

Action : IPL के 4 सट्टेबाजों को पुलिस ने इस तरह दबोचा, 4.50 लाख रुपए…

Bihar Update News, Katihar, Action Against Sattebaaz : बिहार के कटिहार में सट्टेबाजों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। कल देर रात सहायक थाना और नगर थाना के ज्वाइंट ऑपरेशन में आईपीएल मैच में बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी रैकेट के संचालन में शामिल 4 लोगों को Arrest कर लिया है। साथ ही उनके पास से 4.5 लाख रुपए सहित कई चीजें बरामद हुई है।

गिरफ्तार सट्टेबाजों से लैपटॉप, एक दर्जन मोबाइल, टैब, कई बैंकों के पासबुक डायरी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। पुलिस उन चार सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर शहर के अन्य जगहों पर सट्टेबाजी रैकेट का संचालन का खुलासा करने में जुटी है।

मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई

सहायक थाना प्रभारी आलोक राय को जानकारी मिली थी कि शहर के सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत ललियाही मोहल्ले, नगर थाना क्षेत्र के अरगड़ा चौक और डेहरिया चौक पर चोरी छुपे अवैध रूप से आईपीएल मैच में धड़ल्ले से सट्टेबाजी का खेल चल रहा था। सहायक थाना और नगर थाना की पुलिस द्वारा ज्वाइंट ऑपरेशन में बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टेबाजी में संलिप्त 4 सट्टेबाजों को रंगे हाथ धर दबोचा है।

Share this:

Latest Updates