Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Action : हरियाणा में नूंह हिंसा के मुख्य आरोपी बिट्टू बजरंगी को खदेड़ कर पुलिस ने दबोचा, बजरंग दल का…

Action : हरियाणा में नूंह हिंसा के मुख्य आरोपी बिट्टू बजरंगी को खदेड़ कर पुलिस ने दबोचा, बजरंग दल का…

Haryana Update News, Noonh Violence Mai Accused Arrested : हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने दबोच लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बजरंगी को उसके फरीदाबाद स्थित घर के पास से खदेड़कर गिरफ्तार किया गया है। बिट्टू की गिरफ्तारी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह पुलिस वालों से भागता नजर आ रहा है। लेकिन हथियारों से लैस कई पुलिस वाले उसे खदेड़कर पकड़ लेते हैं।

एएसपी की शिकायत पर मामला दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक, बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी को नूंह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हिंसा के बाद नूंह के सदर थाना में बिट्टू बजरंगी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। एएसपी उषा कुंडू की शिकायत पर बिट्टू के खिलाफ आईपीसी की धारा 148, 149, 332, 353, 186, 395, 397, 506, 25, 54, 59 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिंसा भड़काने का मुख्य आरोपी

बिट्टू बजरंगी पर नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप है, जिसके बाद नूंह में हिंसा भड़की थी। नूंह से शुरू हुई हिंसा ने गुरुग्राम और आसपास के कई इलाकों को भी अपनी चपेट में ले लिया था। हिंसा भड़काने का मुख्य आरोपी बिट्टू बजरंगी को ही माना जा रहा है। पुलिस ने जांच के बाद अब उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Share this:

Latest Updates