Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Action : इन तीन साइबर अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, भेजे गए जेल

Action : इन तीन साइबर अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, भेजे गए जेल

Jharkhand Update News, Jamtara, Cyber Criminals Arrested By Police : झारखंड के जामताड़ा में नारायणपुर थाना अंतर्गत ग्राम मदनाडीह एवं धरमपुर में पुलिस द्वारा छापामारी कर तीन साइबर अपराधियों को दबोच लेने की खबर आ रही है। थाना प्रभारी अजय कुमार पंजिकार ने बताया कि साइबर अपराधी अलीमुद्दीन अंसारी उर्फ सुलतान, उम्र 33 वर्ष, रघुनाथ रक्षित, उम्र 25 वर्ष, दोनों ग्राम मदनाडीह, कमालुद्दीन अंसारी उर्फ कमाल, उम्र 33 वर्ष, ग्राम धरमपुर को नारायणपुर से गिरफ्तार किया गया है।

ये चीजें हुई हैं बरामद

तीनों आरोपियों के विरुद्ध जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 21/23 दर्ज किया गया है। इनके पास से मोबाइल, सिम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, पॉश मशीन, लैपटॉप, नगद, मोटरसाईकिल की बरामदगी हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि रघुनाथ रक्षित नारायणपुर थाना कांड सं 253 / 17 एवं 255/17 में आरोप पत्रित है।

Share this:

Latest Updates