Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Active Monsoon : झारखंड में दिख रहा मानसून का खिला-खिला मिजाज, 9 और 10 अगस्त को बारिश का अलर्ट

Active Monsoon : झारखंड में दिख रहा मानसून का खिला-खिला मिजाज, 9 और 10 अगस्त को बारिश का अलर्ट

Jharkhand Update News, Ranchi, Active Monsoon Shows Effect, Heavy Rain On 9 & 10 August : दूसरे पेज में पिछले चंद दिनों से झारखंड में मॉनसून का मिजाज खिला-खिला दिख रहा है इस वजह से अच्छी बारिश हो रही है। जानकारी मिल रही है कि राज्य के कई इलाकों में धान की खेती के लिए यह बारिश खूब मददगार है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी यह मौसम बना रहेगा। 9 और 10 अगस्त को राज्य में कहीं-कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है।

बारिश का अलर्ट जारी

पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से (संताल परगना) के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही हैं। मंगलवार को राज्य के उत्तरी हिस्से ( गोड्डा, साहिबगंज, देवघर, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, जामताड़ा, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, लातेहार, पलामू और गढ़वा) में भारी बारिश हो सकती है। नौ और 10 को चतरा, पलामू, गढ़वा और लातेहार सहित कई इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है।

गढ़वा में सबसे अधिक बारिश

मौसम विभाग की ओर से बताया जा रहा है कि यह विक्षोभ का असर है। पलामू प्रमंडल के जिलों में इसका असर दिख रहा है।  राजधानी रांची और आसपास के जिलों में भी 8 से 10 अगस्त के बीच अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश गढ़वा जिले के भवनाथपुर में हुई है।

Share this:

Latest Updates