Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

व्हिस्पर’ नहीं, बल्कि ‘बोल्ड’ होकर बोलें कार्यकर्ता : हेमन्त सोरेन

व्हिस्पर’ नहीं, बल्कि ‘बोल्ड’ होकर बोलें कार्यकर्ता : हेमन्त सोरेन

Ranchi news : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भाजपा पर ‘व्हिस्पर कैम्पेन’ चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिंशा और बंगाल से आये लोगों ने एक नया षड्यंत्र शुरू किया है। हेमन्त सोरेन ने झारखंड के निवासियों से अपील की है कि आज और कल मेरे लिए ‘व्हिस्पर’ नहीं, बल्कि खुल कर अभियान चलायें। क्योंकि, झारखंडियों की प्रकृति में डरना और धीरे-धीरे बोलना नहीं है। खुल कर बोलें, ‘व्हिस्पर’ नहीं, बल्कि ‘बोल्ड’ होकर बोलें।
सोरेन ने सोमवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उन्होंने उल्लेख किया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हो रहे हैं, वहां ये लोग चौक-चौराहों पर चुनाव पर चर्चा करते हुए मिलेंगे। इसे भाजपा का नया षड्यंत्र माना जा रहा है, जिसे ‘व्हिस्पर कैम्पेन’ कहा जाता है।

हर विधानसभा में एक करोड़ से अधिक खर्च किये गये

मुख्यमंत्री ने आगे कहा है कि इस अभियान के लिए हर विधानसभा में एक करोड़ से अधिक खर्च किये गये हैं। वीडियो में जो दिखाया गया है, वह इसी तरह का है। इन सबके केन्द्र में डर होता है। वे अपने कार्यों के बारे में बात करने नहीं आयेंगे, बल्कि आपको झूठी बातों के जरिये डरायेंगे और नकली चिन्ताओं का प्रदर्शन करेंगे। कोई मुद्दे नहीं हैं, और वे आपको उन मुद्दों से भटकाने का प्रयास करेंगे। हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारे पास चुनावी बांड, नकली दवाइयां और नकली वैक्सीन नहीं हैं, जो देशवासियों की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ कर धन जुटाने का काम करें।

Share this:

Latest Updates