Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अभिनेता सलमान और उनके पिता सलीम खान को मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज

अभिनेता सलमान और उनके पिता सलीम खान को मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म अभिनेता सलमान खान और उनके पिता और मशहूर लेखक सलीम खान को जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने इसकी शिकायत बांद्रा पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की गहन छानबीन कर रही है।

सलीम खान को मिला धमकी भरा पत्र

मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान के पिता सलीम खान रविवार को सुबह जॉगिंग के लिए जा रहे थे, तभी वह आराम करने के लिए एक बेंच पर बैठे थे। इसी बेंच पर धमकी भरा पत्र रखा था। इस पत्र में लिखा था कि सलमान खान और सलीम खान को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तरह मारा जाएगा। इसके बाद सलीम खान ने इस पत्र को बांद्रा पुलिस स्टेशन की टीम को सौंप दिया। बांद्रा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। साथ ही पुलिस सलमान खान के घर के सीसीटीवी फुटेज और जहां धमकी भरा पत्र मिला था, वहां के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

Share this:

Latest Updates