Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

क्रिकेटर केएल राहुल के साथ सात फेरे लेंगी अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी

क्रिकेटर केएल राहुल के साथ सात फेरे लेंगी अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी जल्द ही क्रिकेटर केएल राहुल संग सात फेरे लेंगी। दोनों पिछले तीन साल से ज्यादा समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों परिवार इस शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। दोनों के परिजन साल 2022 में ही जाड़े के मौसम में केएल राहुल और आथिया की शादी करने का मन बना चुके हैं। जानकारी के मुताबिक शेट्टी परिवार ने अपनी लाडली की शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

दक्षिण भारतीय रीति- रिवाज से होगी शादी

गौरतलब है कि सुनील शेट्टी का जन्म जहां मंगलोर के मुल्की में एक मंगलोरियन तुलु-भाषी परिवार में हुआ था, वहीं दूसरी तरफ केएल राहुल भी मंगलोर से हैं। इस कारण दोनों की शादी साउथ इंडियन रीति- रिवाज से होगी। हालांकि दोनों परिवारों की ओर से इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Share this:

Latest Updates