Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

‘फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग अभिनेत्री आलिया भट्ट ने पूरी की

‘फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग अभिनेत्री आलिया भट्ट ने पूरी की

प्रेगनेंसी के बावजूद आलिया भट्ट अपनी फिल्मों को लेकर संजीदा हैं। उन्होंने काफी व्यस्तता के बीच अपनी आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग को पूरा कर लिया है। फिल्म रॉकी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा अपने जमाने के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र, अभिनेत्री जया बच्चन और शबाना आजमी भी महत्वपूर्ण भूमिका में देखने को मिलेंगी। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ काफी समय से चर्चा में है। लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

गुड बाय कहने को इससे बेहतर गाना क्या हो सकता है

आलिया भट्ट की शूटिंग पूरी हो जाने के बाद फिल्म निर्देशक करण जौहर ने शूटिंग के रैप अप की वीडियो लोगों के बीच साझा की है। श् इस वीडियो में आलिया चन्ना मेरेया पर बेहद खूबसूरत अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में करण कह रहे हैं, तुम्हारे लिए यह शूटिंग का रैप हो चुका है और गुडबाय कहने के लिए इससे बेहतर गाना और क्या हो सकता है। वह इस वीडियो में रणवीर सिंह, आलिया के लिए तालियां बजाते दिख रहे हैं। डांस के दौरान आलिया ने व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहना है, वहीं रणवीर फ्लोरल रेड शर्ट के साथ डेनिम्स में दिख रहे हैं।

प्रेम कहानी पर आधारित है यह फिल्म

सोशल मीडिया पर करण जौहर द्वारा साझा किया गया यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा अपने जमाने के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र, अभिनेत्री जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित है।। यह दूसरा मौका है जब रणवीर और आलिया एक बार फिर से बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों कलाकार गली बॉय के स्क्रीन शेयर करते नजर आये थे। दूसरी ओर निर्देशक के तौर पर करण जौहर इस फिल्म से पांच साल बाद वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म को अपूर्व मेहता और करण जौहर संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 10 फरवरी, 2023 को रिलीज होगी।

Share this:

Latest Updates