Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शूटिंग के दौरान घायल हुईं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 

शूटिंग के दौरान घायल हुईं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 

Last Angeles United State America : बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली  फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार 41 वर्षीय अभिनेत्री ने अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में फिल्म की शूटिंग शुरू की। इसी दौरान यह घटना हुई है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सेल्फी पोस्ट की। उसमें उनके गले पर गहरी खरोंच साफ दिखाई दे रही है। प्रियंका ने फोटो का कैप्शन लिखा ‘ओह, मेरे काम में पेशेवर खतरे।’ रूसो ब्रदर्स के बैनर एजीबीओ स्टूडियोज व अमेजन एमजीएम स्टूडियोज द्वारा निर्मित ‘द ब्लफ’ में प्रियंका चोपड़ा एक पूर्व महिला समुद्री डाकू की भूमिका में नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा के घायल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके चाहने वाले परेशान हो गए। बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा को गर्दन में खरौंच आई थी। उनका चोट बहुत गंभीर नहीं है। 

‘द ब्लफ’ फिल्म की शूटिंग कर रही प्रियंका

गौरतलब है कि उन्नीसवीं शताब्दी के कैरिबियन की पृष्ठभूमि पर आधारित ‘द ब्लफ’ एक पूर्व महिला समुद्री डाकू की कहानी है। इसमें उसके अतीत के रहस्यमय पाप उसे जकड़ता हैं और इन सबसे बच बचाकर अपने परिवार की रक्षा करनी होती है। फिल्म का निर्देशन फ्रैंक ई फ्लॅवर्स कर रहे हैं। उन्होंने जो बॉलरीनी के साथ मिलकर इसे लिखा है। प्रियंका एजीबीओ के एंथनी और जो रूसो के साथ इस फिल्म की निर्माता भी हैं। ‘द ब्लफ’ प्राइम वीडियो पर प्रसारित होगी।

Share this:

Latest Updates