Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

5 लाख लेकर इवेंट में नहीं पहुंचीं एक्ट्रेस तृप्ति, तो महिला उद्यमियों ने सिखाया…

5 लाख लेकर इवेंट में नहीं पहुंचीं एक्ट्रेस तृप्ति, तो महिला उद्यमियों ने सिखाया…

Mumbai news, Bollywood news : लाइमलाइट में रहने वाली हस्तियां कभी कभार कुछ ऐसा करती हैं कि साधारण लोग भी उन्हें उनकी हैसियत दिखाने लगते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। एक्ट्रेस की राजकुमार राव के साथ ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने जयपुर के इवेंट में जाने के लिए 5 लाख रुपये का लिए थे। एक्ट्रेस कथित तौर पर इवेंट में शामिल नहीं हुईं, इसके बाद तृप्ति डिमरी आलोचनाओं के घेरे में आ गई हैं। जयपुर में FICCI FLO की महिला उद्यमियों ने एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था और तृप्ति को इस सत्र में भाग लेना था।

फिल्म का बहिष्कार करने की धमकी

मिडड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें एक उपस्थिति के लिए 5.5 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। हालांकि, तृप्ति नहीं आई। इससे आयोजक और कार्यक्रम में शामिल लोग नाराज हो गए। अब गुस्साई महिलाएं तृप्ति के पोस्टर को नष्ट कर रही हैं और तृप्ति की आगामी फिल्म का बहिष्कार करने की धमकी दे रही हैं। एक वीडियो में एक महिला ने कहा, ”कोई इसकी फिल्में नहीं देखेगा। तृप्ति डिमरी ने अभी तक इन दावों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Share this:

Latest Updates