Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Actress Vaishali takkar suicide case : छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री वैशाली की आत्महत्या मामले में कारोबारी राहुल नवलानी गिरफ्तार, पत्नी दिशा  फरार, दोनों पर लगा है प्रताड़ना का आरोप

Actress Vaishali takkar suicide case : छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री वैशाली की आत्महत्या मामले में कारोबारी राहुल नवलानी गिरफ्तार, पत्नी दिशा  फरार, दोनों पर लगा है प्रताड़ना का आरोप

Indore Madhya Pradesh news : छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री और टीवी धारावाहिक ‘ससुराल सिमर का’ तथा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (TV serial yeh rishta kya kehlata hai and sasural Simar ka) में अभिनय कर चुकी वैशाली टक्कर (Vaishali takkar) की आत्महत्या मामले (suicide case) में मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस (Indore)  ने फ्लाईबुड व्यवसायी राहुल नवलानी (plywood businessman Rahul naulani) को बुधवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पत्नी दिशा अब भी फरार है। गत सप्ताह शनिवार रात साढ़े बारह बजे वैशाली टक्कर ने इंदौर के साईं बाग कालोनी खंडवा रोड स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 

सुसाइड नोट में लगाया था प्रताड़ना का आरोप

घटनास्थल से पुलिस को पांच पन्नों का सुसाइड नोट (suicide note)  मिला था, जिसमें वैशाली (Vaishali takkar) ने पड़ोसी प्लाईवुड कारोबारी राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। घटना के बाद से राहुल परिवार सहित फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। चार टीमें बनाई गई थीं, जिसने गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर दबिश दी। बुधवार शाम उसे पुलिस ने इंदौर स्थित ओमेक्स सिटी से गिरफ्तार किया। बताते चलें कि कारोबारी राहुल पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित करने के साथ ही उसके विदेश भागने की आशंका के मद्देनजर लुक आउट (look out notice) सर्कुलर भी जारी कर दिया था। 

Share this:

Latest Updates