Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा ने उपचुनाव में सभी सीटें जीतने के लिए रणनीति बनाई, सभी सीटों पर दो-दो सभाएं करेंगे योगी

भाजपा ने उपचुनाव में सभी सीटें जीतने के लिए रणनीति बनाई, सभी सीटों पर दो-दो सभाएं करेंगे योगी

मुख्यमंत्री का निर्देश- प्रभार वाली सीटों पर डेरा डालें मंत्री और पदाधिकारी

Lucknow news :  राज्य की नौ विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनाव में सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बुलाई बैठक में प्रभारी मंत्रियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत की टिप्स दी। इस बैठक में संगठन के पदाधिकारियों के अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री भी शामिल थे। बैठक में व्यापक विचार-विमर्श हुआ और रणनीतियां तैयार की गईं। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी नौ सीटों पर दो-दो रैलियां करेंगे। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में हर सीट महत्वपूर्ण है और इसके लिए बूथ स्तर पर सटीक प्रबंधन और निगरानी आवश्यक है।

समन्वय को और मजबूत करने पर जोर दिया

मुख्यमंत्री ने सभी नौ सीटों पर उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए मंत्रियों और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी। उन्होंने मंत्रियों और पदाधिकारियों के बीच आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि उपचुनाव में पार्टी का कोई भी नेता अपने निर्धारित क्षेत्र में जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में कोई कमी न छोड़ें।

मुख्यमंत्री ने नेताओं को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने और जमीनी स्तर पर लोगों के बीच जाकर चौपाल लगाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि चौपाल के माध्यम से जनता की समस्याओं को समझा जाए और उनका समाधान किया जाए, जिससे लोगों का भरोसा पार्टी में बढ़े। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि प्रभारी मंत्री और पदाधिकारी उन जिलों में अधिक समय बिताएं, जहां उपचुनाव हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करें, उनकी समस्याओं को सुनें और त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

चुनावी तैयारियों को और सुदृढ़ किया जाए

उन्होंने कहा कि जिलों के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चुनावी तैयारियों को और सुदृढ़ किया जाए। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के. लक्ष्मण चुनाव अधिकारी नियुक्त ने भी पार्टी की तैयारियों का जायजा लिया और सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी नौ सीट के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। चौधरी ने विश्वास जताया कि पार्टी न सिर्फ नौ घोषित सीटों पर विजय प्राप्त करेगी, बल्कि जल्द ही दसवीं सीट भी घोषित होगी और वह भी भाजपा के खाते में ही आएगी।

के. लक्ष्मण चुनाव अधिकारी नियुक्त

पार्टी ने उपचुनाव को लेकर तैयारी तेज कर दी है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद अब यूपी में भी प्रदेश चुनाव अधिकारी नियुक्त हो गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रह चुके डा. महेंद्रनाथ पांडेय को भी प्रदेश का चुनाव अधिकारी बनाया गया है। भाजपा के सदस्यता अभियान के साथ ही अब संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया भी तेज हो चली है। प्रदेश संगठन द्वारा सुझाए गए नामों में से राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण ने शनिवार को प्रदेश के चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारियों की सूची जारी कर दी। प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव कराने का जिम्मा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय को सौंपा गया है। उनके साथ पश्चिम के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश कुमार सिंह, बृज क्षेत्र से मैनपुरी के जिला प्रभारी अनिल चौधरी, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से फतेहपुर की जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, अवध के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कमलेश कुमार और गोरक्ष क्षेत्र से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र तिवारी को सह चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

Share this:

Latest Updates