Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Admission : CUET PG  के लिए एडमिट कार्ड जारी, 17 जून को है परीक्षा

Admission : CUET PG  के लिए एडमिट कार्ड जारी, 17 जून को है परीक्षा

National News Update, New Delhi, CUET PG Admit Card 2023 : सीयूईटी यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षाएं शुरू हैं। ऐसे में एनटीए परीक्षा तिथियों के हिसाब से सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2023 जारी कर रहा है। इस क्रम में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 17 जून को होने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों को 17 तारीख को सीयूईटी पीजी की परीक्षा देनी है, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।

एडमिट कार्ड इस प्रकार करें डाउनलोड  

सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट – cuet.nta.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर दिख रहे ‘सीयूईटी पीजी 2023 एडमिट कार्ड’ वाले नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

यह आपको लॉगिन पृष्ठ पर ले जाएगा जहां आपको अपना आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।

सीयूईटी पीजी 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।

Share this:

Latest Updates