Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Kolkata के बाद अब बेंगलुरु में दुष्कर्म

Kolkata के बाद अब बेंगलुरु में दुष्कर्म

Bengaluru news : अभी कोलकाता के मेडिकल छात्रा के हुई घटना की आग ठंडी भी नहीं हुई थी, जबकि बेंगलुरु से भी कुछ ऐसी ही मामले की खबर सामने आ रही है। सूचना के मुताबिक बेंगलुरु में एक युवती का रविवार तड़के एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। इस बात की जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी।

शहर के एक कॉलेज में अंतिम वर्ष की छात्रा है पीड़िता

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) रमन गुप्ता ने बताया कि युवती शहर के एक कॉलेज में अंतिम वर्ष की छात्रा है और वह कोरमंगला में एक समारोह के बाद हेब्बागोडी स्थित अपने घर लौट रही थी। गुप्ता ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जिस व्यक्ति से उसने लिफ्ट ली थी उसने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है कि। हमने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।” उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया0 ऐसा प्रतीत होता है कि वह कोरमंगला में एक समारोह में गई थी। अधिकारी ने कहा, ‘‘ केवल एक ही संदिग्ध है, जिस व्यक्ति नए उसे लिफ्ट दी थी उसी पर दुष्कर्म का संदेह है और हमारी जांच जारी है।”

गुप्ता के कहा कि पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर गए थे और उन्होंने पीड़िता तथा उसके रिश्तेदारों से बात की। उन्होंने कहा,‘‘हमने सारी जानकारी एकत्र कर ली है और पांच टीमें गठित कर दी हैं। हम जांच कर रहे हैं और जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

Share this:

Latest Updates