Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

After Long Wait : अब सरयू राय के खिलाफ असली ताव में आए हैं हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता, MP-MLA…

After Long Wait : अब सरयू राय के खिलाफ असली ताव में आए हैं हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता, MP-MLA…

Jharkhand Update News, Chaibasa, Defamation Case Lodged By Banna Gupta Against Saryu Rai : झारखंड में हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता और तेज-तर्रार निर्दलीय विधायक सरयू राय के बीच लंबे समय से तल्खी बरकरार है।  लंबे इंतजार के बाद अब बन्ना गुप्ता असल में ताव में आए हैं। तथाकथित अश्लील वीडियो और प्रतिबंधित पिस्टल रखने के आरोप को लेकर शनिवार को बन्ना गुप्ता ने चाईबासा के एमपी- एमएलए कोर्ट में सरयू राय के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है। गौरतलब है कि सरयू राय ने मंत्री बन्ना गुप्ता पर प्रोत्साहन राशि को लेकर आरोप लगाया था। उस पर भी मंत्री ने सरयू राय पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। वाह मामला भी न्यायालय में प्रक्रियाधीन है। अब मानहानि का यह दूसरा मामला है।

आगे क्या होगा, तय करेगा कोर्ट 

बन्ना गुप्ता के अधिवक्ता प्रकाश झा ने बताया कि हम लोगों ने न्यायिक पदाधिकारी ऋषि कुमार के समक्ष स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का बयान दर्ज कराया है। साथ ही तथ्य भी प्रस्तुत कर दिए हैं। आगे क्या होगा, यह न्यायालय तय करेगा।

पहले सरयू को भेजा था नोटिस

विदित है कि विधायक सरयू राय ने पिछले दिनों राज्यपाल से मिलकर स्वास्थ्य मंत्री के अश्लील वीडियो और हथियार रखने के मामले पर कार्रवाई करने की मांग की थी।

इस बीच स्वास्थ्य मंत्री ने पहले सरयू राय को नोटिस भेजा था। उचित जवाब नहीं मिलने पर बन्ना गुप्ता ने कल स्वयं चाईबासा पहुंचकर इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज कराया।

Share this:

Latest Updates