Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

After Mafia Brothers Murder : अतीक की बीवी शाइस्ता की तलाश में STF की टीम ने मारे कई जगह छापे

After Mafia Brothers Murder : अतीक की बीवी शाइस्ता की तलाश में STF की टीम ने मारे कई जगह छापे

National News Update, Delhi, Lucknow, Raid By STF : 15 अप्रैल को माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद के मर्डर के बाद अब अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में जुटी है। इस क्रम में शुक्रवार को एसटीएफ की टीम ने दिल्ली के कुछ इलाकों में छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक वकील से संपर्क के इनपुट के आधार पर एसटीएफ ने दिल्ली में छापेमारी की है। जांच एजेंसियों को यह इनपुट मिला है कि शाइस्ता ने दिल्ली के किसी वकील से संपर्क किया है। इस इनपुट के आधार पर करोलबाग और जामिया नगर में सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि शाइस्ता परवीन पुलिस की पकड़ में नहीं आई लेकिन पुलिस को कुछ लीड जरूर मिली है।

लखनऊ में भी डेरा डाले है एक टीम

दिल्ली के अलावा एसटीएफ की एक टीम लखनऊ में भी डेरा डाले हुए है। शाइस्ता के लखनऊ में किसी राजनीतिक दल के नेता के संपर्क में आने की सूचना भी है। शाइस्ता की तलाश में जुटी एसटीएफ की टीम पूरी तरह से अलर्ट मोड में है और हर इनपुट पर कार्रवाई कर रही है।

Share this:

Latest Updates