Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

After Mafia Death : अब माफिया अतीक का यह गुर्गा भगोड़ा घोषित, 5 लाख रुपए का है इनामी

After Mafia Death : अब माफिया अतीक का यह गुर्गा भगोड़ा घोषित, 5 लाख रुपए का है इनामी

UP Update News, Prayagraj, Atique Gurga Sabir Announced Deserter By Police, Notice On His House : माफिया अतीक अहमद की हत्या के बाद यूपी पुलिस ने हाल ही में उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन और बमबाज गुड्डू मुस्लिम को भगोड़ा घोषित किया है। अब अतीक के गुर्गे साबिर पर भी शिकंजा कसा है। पुलिस ने उसके खिलाफ भी धारा 82 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है। साबिर भी उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी है और उस पर पुलिस ने 5 लाख रुपये का इनाम रखा है।

उमेश पाल हत्याकांड में है वांटेड

साबिर वही शख्स है जिसने उमेश पाल की हत्या की वारदात में राइफल से सड़क पर फायर किया था और उसी की गोली से उमेश पाल के एक गनर की मौत हुई थी। उमेश पाल मर्डर की वारदात के बाद से साबिर शाइस्ता के साथ ही फरार हुआ था। कई बार साबिर की लोकेशन पुलिस को कौशाम्बी के पास पास मिली थी लेकिन उसके बाद से उसका कुछ पता नही चला।

Share this:

Latest Updates