Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

After Mafia Murder : अतीक की बीवी के प्रयागराज में होने की आशंका, जुमे की नमाज को ले अलर्ट मोड में…

After Mafia Murder : अतीक की बीवी के प्रयागराज में होने की आशंका, जुमे की नमाज को ले अलर्ट मोड में…

National News Update, UP, Prayagraj, Location Of Shaista & Guddu: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या का बाद उत्तर प्रदेश के लिए शुक्रवार का दिन अहम होने जा रहा है। ईद से पहले आज प्रदेशभर की मस्जिदों में अलविदा की नमाज होगी। आशंका है कि नमाज के बाद लोग सड़कों पर उतरकर हंगामा कर सकते हैं। इसको लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। इस बीच यूपी एसटीएफ को शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम की सरगर्मी से तलाश जारी है। ताजा खबर यह है कि शाइस्ता के प्रयागराज के आसपास ही कहीं छिपे होने की सूचना है। उसके साथ चार-पांच महिलाएं बुरका पहने हुए हैं। यही कारण है कि पुलिस को पहचान करने में मुश्किल हो रही है। गुड्डू मुस्लिम की लास्ट लोकेशन पुरी मिलने के बाद यूपी एसटीएफ की एक टीम रवाना हो गई है।

प्रयागराज खास तरह से संवेदनशील

जुमे की नमाज को देखते हुए यूपी के कुछ इलाकों, खासतौर पर प्रयागराज को संवेदनशील बताया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित किया है, ताकि नमाज के बाद किसी तरह की अप्रिय स्थिति ना बने।

Share this:

Latest Updates