Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

After Mafia Murder : रियल स्टेट की एक नामचीन हस्ती है अतीक की बीवी शाइस्ता,एक पुलिस वाले की बेटी ने…

After Mafia Murder : रियल स्टेट की एक नामचीन हस्ती है अतीक की बीवी शाइस्ता,एक पुलिस वाले की बेटी ने…

National News Update, UP, Prayagraj, Mafia Atique Wife Shaista : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 15 अप्रैल को माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को तीन युवकों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। की हत्या कर दी गई है। माफिया अतीक अहमद के जेल में बंद होने के बाद उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन ने अतीक अहमद के अरबों रुपए के कारोबार की बागडोर संभाल ली थी। यूपी के माफिया अतीक अहमद का रियल एस्टेट कारोबार प्रयागराज से लेकर हरियाणा के गुरुग्राम तक फैला हुआ है। उमेश पाल हत्याकांड में नामजद होने के बाद से फरार ₹50,000 की इनामी लेडी डॉन शाइस्ता परवीन रियल एस्टेट सेक्टर की नामचीन हस्ती है।

एक पुलिस वाले की बेटी है शाइस्ता

शाइस्ता का जन्म 1972 में प्रयागराज में हुआ था। वह एक पुलिसवाले की बेटी है। शाइस्ता परवीन के पिता मोहम्मद हारुन दामुपुर गांव के रहने वाले थे। बचपन में शाइस्ता ने सरकारी पुलिस क्वार्टर में अपने पिता के साथ जीवन बिताया है। रियल एस्टेट कारोबार के एक्सपर्ट का कहना है कि शाइस्ता परवीन इस समय माफिया अतीक अहमद के 5000 करोड़ रुपए के रियल एस्टेट बिजनेस को संभाल रही है। अतीक के जेल जाने के बाद शाइस्ता ने अपने भाइयों और अतीक के करीबी लोगों की मदद से कामकाज को संभाला था।

Share this:

Latest Updates