Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

After Mafia Murder : माफिया अतीक का वकील दुकानदारों से मांग रहा रंगदारी, अन्य गुर्गे और साथी भी दिखा रहे खौफ

After Mafia Murder : माफिया अतीक का वकील दुकानदारों से मांग रहा रंगदारी, अन्य गुर्गे और साथी भी दिखा रहे खौफ

Uttar  Pradesh Update News, Prayagraj, Atique Lawyer Demanded Rangadari From Shopkeepers : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के मर्डर के बाद भी उसके गुर्गों और नजदीकी लोगों का हो देखा जा सकता है। उसके साथी अभी भी स्थानीय लोगों व दुकानदारों को धमकी दे रहे हैं। लोगों से रंगदारियों के लिए धमकी भरे फ़ोन कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में प्रयागराज पुलिस ने अतीक के वकील रहे विजय मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने प्रयागराज के अतरसुइया थाने में एफआईआर दर्ज की है।

वकील ने मांगी थी तीन करोड़ की रंगदारी

बताया जा रहा है कि माफिया अतीक अहमद के नाम पर वकील विजय मिश्रा ने तीन करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी और इसी मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार प्लाईवुड कारोबारी मोहम्मद सईद से अतीक अहमद के नाम पर तीन करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। बता दें कि विजय मिश्रा माफिया अतीक अहमद के परिवार का वकील है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने वकील विजय मिश्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 386, 504 और 507 के तहत केस दर्ज किया है।

Share this:

Latest Updates