Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

After Mafia Murder : अतीक की बीवी शाइस्ता को ड्रोन कैमरे से तलाश रही यूपी पुलिस, उमेश पाल हत्याकांड में..

After Mafia Murder : अतीक की बीवी शाइस्ता को ड्रोन कैमरे से तलाश रही यूपी पुलिस, उमेश पाल हत्याकांड में..

National News Update, UP, Prayagraj, Search Of Atique Wife Shaista : अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस कस्टडी में मर्डर के बाद अतीक की बीवी शाइस्ता परवीन की तलाश में यूपी पुलिस अधीक्षक हो गई है, लेकिन उसे अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। गुरुवार को भी उसकी सघन तलाशी जारी है। बुधवार को भी पुलिस और एसओजी ने प्रयागराज के साथ ही कौशांबी में जगह-जगह छापेमारी की। कई घरों में खोजबीन के अलावा पुलिस ने ड्रोन कैमरे से सर्च आपरेशन चलाया। हालांकि कोई नतीजा नहीं निकल सका।

₹50000 का इनाम

उमेश पाल की हत्या की साजिश रचने की आरोपित शाइस्ता परवीन 50 हजार रुपये और बाकी तीनों शूटर पांच-पांच लाख रुपये के इनामी अभियुक्त हैं। इधर कई दिन से शाइस्ता परवीन के अदालत में समर्पण करने की संभावना के चलते पुलिस हर दिन जिला अदालत की चौतरफा घेराबंदी करती है ताकि उसे बाहर ही गिरफ्तार किया जा सके, लेकिन वह समर्पण के लिए जिला अदालत आ नहीं रही।

पुलिस के डर की बात

अब पुलिस के बीच यह सवाल उठ रहा है कि आखिर शाइस्ता परवीन समर्पण का सुरक्षित तरीका क्यों नहीं अपना रही है। क्या वह पुलिस के डर से अदालत में समर्पण करने नहीं जा रही है या फिर वह अतीक के साम्राज्य को संभालने के लिए खुद को तैयार कर चकी है।

Share this:

Latest Updates