Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

‘पृथ्वीराज’ के बाद अब जॉन अब्राहम के साथ ‘तेहरान’ में नजर आएंगी मानुषी छिल्लर

‘पृथ्वीराज’ के बाद अब जॉन अब्राहम के साथ ‘तेहरान’ में नजर आएंगी मानुषी छिल्लर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेत्री मानुषी छिल्लर अब एक जाना पहचाना नाम बन गया है। फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के बाद मानुषी छिल्लर जल्द ही अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ फिल्म तेहरान में अपने करतीं नजर आएंगी। मानुषी छिल्लर ने मंगलवार से इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। ‘तेहरान’ एक एक्शन -थ्रिलर फिल्म है। उन्हें विश्वास है कि यह फिल्म दर्शकों को खूब रोमांचित करेगी।

इसी साल फरवरी में हुई थी फिल्म की घोषणा

बताते चलें कि फिल्म ‘तेहरान’ की घोषणा इसी साल फरवरी महीने में हुई थी। इस फिल्म का पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। लेकिन फिल्म में जॉन अब्राहम के अपोजिट फीमेल लीड को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार था। लेकिन अब मानुषी की एंट्री से यह सस्पेंस भी लगता है कि खत्म हो गया है। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजन की कम्पनी मैडॉक फिल्म्स कर रही है। जॉन अब्राहम और दिनेश विजन की यह पहली फिल्म है। फिल्म का निर्देशन अरुण गोपालन कर रहे हैं। फिल्म को रितेश शाह वह आशीष प्रकाश वर्मा ने लिखा है। यह फिल्म दिनेश विजन, शोभना यादव और संदीप लेजेल मिलकर संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 26 जनवरी, 2023 को रिलीज होनेवाली है।

Share this:

Latest Updates