Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सिनवार के मारे जाने के बाद नेतन्याहू बोले- हमास सरेंडर करे, बंधकों को छोड़े तो जंग खत्म कर देंगे

सिनवार के मारे जाने के बाद नेतन्याहू बोले- हमास सरेंडर करे, बंधकों को छोड़े तो जंग खत्म कर देंगे

Tel Aviv news : हमास के सुप्रीम कमांडर याह्य सिनवार के मारे जाने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि यदि हमास हथियार डाल दे और सभी यहूदी बंधकों को रिहा कर दे, हम युद्ध रोक देंगे। इजरायल ने हमास के सुप्रीम कमांडर याह्य सिनवार को गुरुवार को ड्रोन हमले में मार गिराया। हत्या कर दी। यही नहीं मौत के बाद की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दिखता है कि किस तरह से सिनवार को मारा गया। कुछ वीडियो भी इसके वायरल हो रहे हैं।

हमारे बहादुर सैनिकों ने राफा को मार गिराया

इजरायल दोहराता रहा है कि बीते साल 7 अक्टूबर को उसके यहां हुए भीषण हमले का मास्टरमाइंड याह्य सिनवार ही था। उसकी मौत का वीडियो शेयर करते हुए नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा, ‘याह्य सिनवार मर चुका है। उसे हमारे बहादुर सैनिकों ने राफा में मार गिराया। अभी यह गाजा की युद्ध खत्म होने का टाइम नहीं है, बल्कि हमास के खात्मे की शुरुआत है। गाजा के लोगों के लिए मेरा एक सामान्य संदेश है कि यह जंग तो कल ही खत्म हो सकती है, यदि हमास हथियार डाल दे और बंधक बनाए गए हमारे लोगों को छोड़ दे।

हमास ने अब भी गाजा में 101 इजरायली लोगों को बंधक बना रखा है

सिनवार को मार गिराने के साथ ही इजरायल ने दावा किया है कि दो और आतंकी मारे गए हैं। पीएम नेतन्याहू ने दावा किया कि हमास ने अब भी गाजा में 101 इजरायली लोगों को बंधक बना रखा है। इनमें से कई नागरिक 23 अलग-अलग देशों के हैं। इजरायल इन लोगों को घर वापस लाने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि हम सभी बंधकों की सुरक्षित रिहाई की गारंटी देते हैं। उन्होंने हमास आतंकियों को चेतावनी देते हुए कहा कि इजरायल न्याय करने में यकीन रखता है। हम ऐसे किसी व्यक्ति को नहीं छोड़ेंगे, जिसने हमारे लोगों पर अत्याचार किए हैं।

गाजा से निकले इजरायल, तभी बंधकों को करेंगे रिहा : हमास

हमास के एक शीर्ष राजनीतिक नेता खलील अल-हय्या ने शुक्रवार को एक टेलीविजन बयान में फलस्तीनी आतंकवादी समूह के इस रुख को दोहराया कि वह सात अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर समूह के हमले में पकड़े गए इजरायली बंधकों को तब तक रिहा नहीं करेगा, जब तक कि गाजा में एक साल से चल रहे युद्ध में संघर्ष विराम नहीं हो जाता। उसने कहा कि गाजा पर आक्रमण समाप्त होने और गाजा से वापसी होने से पहले वे कैदी आपके पास वापस नहीं आएंगे।

Share this:

Latest Updates